फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mohammed Shami: Happiness family after announcement getting Arjun Award, brother said - matter of pride

Mohammed Shami: अर्जुन अवार्ड मिलने की घोषणा के बाद झूमे परिजन, भाई बोले- परिवार और गांव के लिए फक्र की बात

Thu, 21 Dec 2023 02:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 02:13 PM IST
सार

विश्व कप में हीरो बने मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड देने की घोषणा के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उसके प्रशंसकों ने भी खुशी जाहिर कर फेसबुक और इंस्टाग्राम से उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
Mohammed Shami: Happiness family after announcement getting Arjun Award, brother said - matter of pride
मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड मिलने की घोषणा के बाद परिवार - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्व कप में अपनी गेंदबाजी की बदौलत मुकाम हासिल करने वाले मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार मिलने की घोषणा की जानकारी मिलते ही परिजन खुशी में उछल पड़े। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मोहम्मद शमी के प्रशंसकों ने भी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन


फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलोअर्स ने बधाई दी। विश्व कप में अपनी घातक गेंदबाजी की बदौलत 24 विकेट लेने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा। इसकी घोषणा बुधवार की शाम कर दी गई है। शमी भारत की ओर से हाल ही में हुए वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
विज्ञापन


विश्व कप में हीरो बने मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के गन्ना विकास व चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने विकास की घोषणा की थी। उनके निर्देश पर 18 नवंबर को सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी देश कांत त्यागी कुछ अन्य अधिकारियों के साथ शमी के गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मिनी स्टेडियम बनाने के लिए सोलह बीघा जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव शासन को भेजा है। विश्व कप के बाद से मोहम्मद शमी अमरोहा में रुके हुए थे। सात दिसंबर की रात प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने सहसपुर अलीनगर फार्म हाउस पर पहुंचकर मोहम्मद शमी से मुलाकात की। प्रभारी मंत्री ने मोहम्मद शमी को गले लगाया और मुबारकबाद दी थी।

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने मोहम्मद शमी के साथ खींची गई फोटो को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था। बाद में 26 खिलाड़ियों के साथ मोहम्मद शमी के नाम की सिफारिश खेल मंत्रालय से अर्जुन अवार्ड के लिए की गई थी। बुधवार की शाम जैसे ही मोहम्मद शमी के नाम की घोषणा अर्जुन अवार्ड के लिए हुई तो उनके परिजन खुशी के मारे उछल पड़े।

भाई पर है फख्र

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के बड़े भाई मोहम्मद हसीब ने फोन पर वार्ता करते हुए बताया कि यह बहुत ही खुशी देने वाला पल है। भाई शमी को अर्जुन अवार्ड मिलना परिवार, गांव और जिले के लिए बहुत सम्मान की बात है। बताया कि परिवार के सभी लोग रामपुर में शादी समारोह में आए हुए हैं। लेकिन, जैसे ही गांव पहुंचेंगे।



उत्साह मनाएंगे। बताया कि परिवार के लोगों ने इस पल को रिश्तेदारों के यादगार तरीके से मनाया है। सभी लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मना रहे हैं। बताया कि सभी को भाई शमी पर फख्र है। मां को इतनी खुशी है कि वह अल्लाह का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed