{"_id":"6556f34ef2b94d4c090e9d55","slug":"mohammed-shami-amroha-residents-are-happy-with-shami-amazing-performance-players-celebrated-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohammed Shami: शमी के कमाल से अमरोहावासी खुशी से मालामाल, खिलाड़ियों ने मनाया जश्न, बोले- अब फाइनल का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohammed Shami: शमी के कमाल से अमरोहावासी खुशी से मालामाल, खिलाड़ियों ने मनाया जश्न, बोले- अब फाइनल का इंतजार
Fri, 17 Nov 2023 10:30 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 17 Nov 2023 10:30 AM IST
सार
भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी देखने के लिए अमरोहावासी टीवी व मोबाइल पर नजरें टिकाए रहते हैं। सेमीफाइन में भारत को जीत मिली तो अमरोहावासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शमी की माता ने घर में ही नमाज पढ़ी और बेटे की कामयाबी के लिए दुआ की।
विज्ञापन
अमरोहा में मोहम्मद शमी का बनाया गया चित्र
- फोटो : संवाद
विस्तार
सहसपुर अलीनगर के रहने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते अमरोहावासी गदगद हो गए। उनके गांव में जश्न का माहौल रहा। बृहस्पतिवार को भी अमरोहा की अधिकांश क्रिकेट एकेडमी में जश्न मनाया गया। मोहम्मद शमी के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर खिलाड़ियों ने मिठाई बांटी। कहा की भारत विश्व कप जीतेगा।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी की स्विंग विरोधी टीम के खिलाड़ियों के विकेट उड़ाएगी। विश्व कप 2023 की 15 सदस्य टीम में शामिल रहे भारतीय टीम के तेज गैंदबाजी मोहम्मद शमी को कई माचो में मौका नहीं मिला। लेकिन जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने अपनी गेंदबाजी की बदौलत देश-दुनिया के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम किए। बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत विरोधी टीमों के छक्के छुड़ा दिए। अपनी गेंद की स्विंग के सामने बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। बुधवार को बानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड से हुए सेमीफाइनल मुकाबले में अमरोहा के लाल की गेंदबाजी काम आई।
विज्ञापन
कप्तान रोहित शर्मा ने जरूर पड़ने पर मोहम्मद शमी को गेंद करने का मौका दिया। इसके बाद मोहम्मद शमी ने पहले ही गेंद पर डेविड कान्वेंट को कैंच उछालने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने पहले ही ओवर से विकेट लेने की शुरुआत की तो आखिरी विकेट भी उन्होंने लिया।
आखिरी विकेट लोकी फग्युर्सन का लिया। मोहम्मद शमी ने 9.5 ओवर में 57 रन देकर सात विकेट लिए और भारत को शानदार जीत दिलाने में अपनी भूमिका निभाई। भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी को लेकर अमरोहावासी टीवी व मोबाइल पर नजरें टिकाए रहे थे।
भारत को जीत मिली तो अमरोहावासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मोहम्मद शमी की माता ने घर में ही नमाज पढ़ी और बेटे की कामयाबी के लिए दुआ की। जबकि अन्य परिजनों ने भी शमी के बेहतर प्रदर्शन की कामना करते रहे। बृहस्पतिवार को अमरोहा में शमी के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर जश्न का माहौल बना रहा।
रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी, द आर्यांस क्रिकेट एकेडमी, नागपाल क्रिकेट एकेडमी और यूथ क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने मिठाई बांटी। साथ ही मोहम्मद शमी और बेहतरीन प्रदर्शन करने की कामना की। क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि भारत विश्व कप जीतेगा। भारतीय टीम के धुरंधर गेंदबाज और बल्लेबाजों के सामने कोई भी नहीं टिक सकता है।