{"_id":"6893c38882269db8dd050772","slug":"mohammadabad-power-station-power-supply-disrupted-due-to-fault-in-underground-cable-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-145281-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भूमिगत केबल में फाल्ट होने से मोहम्मदाबाद बिजलीघर की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भूमिगत केबल में फाल्ट होने से मोहम्मदाबाद बिजलीघर की आपूर्ति ठप
Thu, 07 Aug 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। 132 केवी बिजलीघर से निकल रहे मोहम्मदाबाद बिजलीघर के भूमिगत केबल में फाल्ट होने से उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई। बिजलीघर के 30 गांवों में दो दिन से बिजली न मिलने से लोग परेशान है। देर शाम तक अधिशासी अधिकारी और अधीक्षण अभियंता केबल डलवाने में लगे रहे।
बसंत विहार कॉलोनी स्थित 132 केवी बिजलीघर से मोहम्मदाबाद स्थित उपकेंद्र को बिजली की लाइन जा रही है। इसका भूमिगत केबल बिछा है। मंगलवार को बारिश में भूमिगत केबल में फाल्ट हो गया जिससे मोहम्मदाबाद उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। इससे जुड़े 30 गांवों में अंधेरा छा गया। जानकारी होने पर कर्मचारी फाल्ट तलाश करने में जुटे। बामुश्किल बुधवार दोपहर पता चल पाया कि फाल्ट कहां पर है। बछरायूं से मशीन मंगाकर केबल डालने के लिए खोदाई कराई गई। शाम को 7.30 बजे तक अधिशासी अभियंता नीरज कुमार व अधीक्षण अभियंता मौके पर मौजूद रहकर कर्मचारियों से केबल डलवाने में लग रहे। उधर बिजली न मिलने से इन्वर्टर जवाब दे गए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि गांवों को अन्य बिजलीघरों से आपूर्ति दी गई। हालांकि वह पर्याप्त नहीं थी, लेकिन ग्रामीणों ने पानी आदि का इंतजाम कर लिया था।