फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mohammad Shami wife Haseen Jahan taunt elections are near Yogi adityanath will remember dignity of women

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का तंज: चुनाव नजदीक है तो योगी जी को महिलाओं की मर्यादा याद आएगी

Tue, 18 Jan 2022 09:21 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 18 Jan 2022 09:21 PM IST
सार

हसीन जहां ने कहा कि आज इलेक्शन नजदीक है तो महिलाओं की मर्यादा याद आएगी योगी जी को... लेकिन जब अमरोहा पुलिस ने रात को करीब 12 बजे उनकी तीन साल की बेटी के अपने ही घर से निकालकर जिला अस्पताल में बंद कर दिया था और अगले दिन दोपहर को उनपर झूठा केस लगाया गया था। तब योगी और मोदी को महिलाओं की मरियादा याद नहीं।

विज्ञापन
Mohammad Shami wife Haseen Jahan taunt elections are near Yogi adityanath will remember dignity of women
हसीन जहां

विस्तार

आज इलेक्शन नजदीक है तो महिलाओं की मर्यादा याद आएगी योगी जी को... यह अलफाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने सोशल मीडिया अकाउंटों पर पोस्ट साझा करते बयां किए। उन्होंने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। दो साल पहले अपने साथ हुई ज्यादती का हवाला देते हुए बेटी के साथ अपने ही घर से निकाले जाने का जिक्र किया है।

विज्ञापन


वर्ष 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां पारिवारिक रिश्तों में दरार पड़ गई थी। इसके बाद से हसीन जहां अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम, फेसबुक पर लगातार अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मंगलवार को उन्होंने पोस्ट शेयर कर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। साथ ही उन्होंने करीब दो साल पहले अमरोहा में घटी घटना का जिक्र किया है। 
विज्ञापन


ऐसे कानून भी बनाएं, जिससे हर किसी को न्याय मिल सके
उन्होंने कहा कि आज इलेक्शन नजदीक है तो महिलाओं की मर्यादा याद आएगी योगी जी को... लेकिन जब अमरोहा पुलिस ने रात को करीब 12 बजे उनकी तीन साल की बेटी के अपने ही घर से निकालकर जिला अस्पताल में बंद कर दिया था और अगले दिन दोपहर को उनपर झूठा केस लगाया गया था। तब योगी और मोदी को महिलाओं की मरियादा याद नहीं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को संबोधित करते हुए कहा कि इतने कानून बना रहे हैं। भाजपा सरकार कुछ ऐसे कानून भी बनाएं, जिससे हर किसी को न्याय मिल सके। पैसे और शोहरत वालों का कानून अलग और गरीबों का कानून अलग, यही होता है जयदातर बस। इस दौरान हसीन जहां ने खुद को अमरोहा की वोटर बताया और कहा कि अगर कोविड की बंदिशें नहीं बढ़ीं तो वहां आकर वोट करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमी और हसीन जहां का पूरा विवाद
मोहम्मद शमी ने 6 जून 2014 को कोलकाता की मॉडल हसीन जहां से शादी की थी। हसीन जहां एक मॉडल थीं। फिर वह कोलकाता नाइट राइडर्स की एक चीयर लीडर बनी। बताते हैं कि इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई। फिर शमी ने हसीन जहां से शादी की। मोहम्मद शमी 17 जुलाई 2015 को बेटी के पिता भी बने थे। जबकि वर्ष 2018 में मोहम्मद शमी, उनके भाई और अन्य परिजनों पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था। तभी से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed