{"_id":"5f70f2d08ebc3e9bee592f6e","slug":"mock-poll-jpnagar-news-mbd364099860","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जोन और 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट को निगरानी का जिम्मा, मॉक पोल आज्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जोन और 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट को निगरानी का जिम्मा, मॉक पोल आज्
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नौगांवा सादात विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारी आखिरी दौर में है। विधानसभा क्षेत्र को छह जोन और 39 सेक्टर में बांटा गया है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात कर दिया गया है। इन लोगों को पोलिंग स्टेशन समेत अन्य जानकारी रखनी है। वहीं अब मॉक पोल 28 सितंबर को है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वेयर हाउस में सुबह 10 बजे से मॉक पोल शुरु होगा।
उप चुनाव के लिए 1,117, बैलेट यूनिट, 1,117 कंट्रोल यूनिट और 1,117 वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) मुकम्मल हो गई है, जिसमें 18 बैलेट यूनिट, 93 वीवीपैट और 107 कंट्रोल यूनिट रिजेक्ट हुई हैं। शनिवार को आखिरी दिन 12 वीवीपैट रिजेक्ट हुएं। मालूम हो कि वीवीपैट की खेप अधिक होने से सभी का एफएलसी करा लिया गया है। अब तक 1,010 कंट्रोल यूनिट, 1,024 वीवीपैट और 1,099 बैलेट यूनिट सही मिलें हैं। अब बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट औश्र वीवीपैट से मॉक पोल होगा। कुल पांच प्रतिशत मशीनों का इस्तेमाल होगा। जिसमें 55 कंट्रोल यूनिट, 55 बैलेट यूनिट और 55 वीवीपैट प्रयोग में लाए जाएंगे। वहीं जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को फील्ड में भ्रमण का निर्देश दिया गया है। पोलिंग स्टेशन में गड़बड़ियों को दुरुस्त कराने को कहा गया है।
कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग एफएलसी हो गई है। अब 28 सितंबर को मॉक पोल कराया जाना है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष मॉक पोल होगा। विनय कुमार सिंह, एडीएम वित्त और राजस्व