{"_id":"681bc5bd11d4a30e870d73d7","slug":"mock-drill-police-and-civil-defense-showed-their-mettle-rehearsed-for-help-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-139483-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉकड्रिल : पुलिस और सिविल डिफेंस ने दिखाया जौहर, किया मदद का पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉकड्रिल : पुलिस और सिविल डिफेंस ने दिखाया जौहर, किया मदद का पूर्वाभ्यास
Thu, 08 May 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 08 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। समय बुधवार सुबह के आठ बजे। अचानक तेज आवाज में सायरन बजते ही विद्यार्थी दौड़ने लगते है। अचानक तेज आवाज में धमाका होता है। सुरक्षाकर्मी घायलों को स्ट्रेचर पर लेकर भागने लगते हैं। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह दृश्य किसी युद्ध या अगजनी की घटना का नहीं बल्कि, अमरोहा के राजकीय इंटर कॉलेज में कराई गई मॉक ड्रिल का था।
राजकीय इंटर कॉलेज परिसर व मिनी स्टेडियम में बुधवार सुबह करीब आठ बजे भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी को लेकर जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन के प्रति तैयारियों को सशक्त करने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराई। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत एडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, सीओ सिटी अरुण कुमार, अमरोहा नगर इंस्पेक्टर पंकज तोमर व देहात थाना प्रभारी बालेंद्र यादव राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड्स, विद्यार्थी व अन्य आपदा राहत इकाइयों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी भी कॉलेज में मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की शुरुआत की।
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा स्थिति में त्वरित एवं समन्वित प्रक्रिया सुनिश्चित करना और लोगों को आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था। माॅक ड्रिल में सुरक्षित निकासी प्रक्रिया, फर्स्ट एंड आपातकालीन सेवा नंबरों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों और लोगों को बताया कि आपदाओं से निपटने के लिए प्रशासनिक तंत्र की भागीदारी जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी है नागरिकों को जागरूक होना। करीब डेढ़ घंटे चली मॉक ड्रिल का आयोजन सफल रहा। नौगांवा सादात सीओ अवधभान भदोरिया की मौजूदगी में जोया रोड स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर अग्निशमन अधिकारी और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल कराई गई।
विज्ञापन
हवाई हमले से बचने के लिए किया जागरूक
रात आठ बजे अमरोहा ग्रीन्स, आरजू एनक्लेव, सिटी होम्स में अधिकारियों की मौजूदगी में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल कराई गई। इस दौरान देशभर में संभावित हवाई हमले से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। बताया गया कि किसी भी स्थिति में घबराए नहीं। बच्चों और बुजुर्गों को जागरूक करें और उन्हें समझाएं। इस दौरान रात आठ बजे से 8:15 बजे तक ब्लैक आउट मॉक ड्रिल हुई। सड़कों और घरों की समस्त लाइट बंद होते ही अंधेरा पसर गया। इसके अलावा जिलेभर के स्कूल कॉलेज में मॉक ड्रिल के जरिये विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। बिगड़ते हालात के दौरान स्वास्थ्य विभाग अग्निशमन विभाग पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य का बेहतरीन प्रदर्शन किया।