फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mobile phone blast, two injured

गाने सुनते समय एंड्रॉयड मोबाइल फटा, दो झुलसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
mobile phone blast, two injured
अमरोहा। गाने सुनते समय युवक के हाथ में मोबाइल फट गया। हादसे में दो युवक झुलस गए। गोली चलने जैसी धमाकेदार आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा गया। झुलसे युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों युवक स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बटवाल निवासी जुल्फिकार मोहल्ला कोट में स्पोर्ट्स के सामान की दुकान चलाते हैं। मोहल्ला नायाब टाकिज निवासी शिवम और रिहान यहां नौकरी करते हैं। शुक्रवार की दोपहर जुल्फिकार और दोनों मजदूर दुकान पर थे। तभी शिवम अपने फोन पर गाने सुन रहा था जबकि रिहान उसके बगल में बैठा था। तभी शिवम के हाथ में मौजूद मोबाइल तेज धमाके के साथ फट गया। मोबाइल से निकली चिंगारी से शिवम और रिहान दोनों झुलस गए। गोली चलने जैसी तेज आवाज सुनकर स्थानीय दुकानदार एकत्र हो गए। उन्होंने आनन-फानन में युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed