फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MNREGA fraud: Now all panchayats are under investigation

मनरेगा फर्जीवाड़ा : अब सभी पंचायतें जांच के दायरे में

Sat, 05 Apr 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 05 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
MNREGA fraud: Now all panchayats are under investigation
अमरोहा। पलौला गांव में हुए मनरेगा फर्जीवाड़े की चर्चा इन दिनों आम है। यहां की ग्राम प्रधान गुले आयशा द्वारा रिकवरी की 8.68 लाख रुपये की राशि भी जमा कर दी है। साथ ही कई लोगों पर कानूनी कार्रवाई भी कर दी गई है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले की सभी पंचायतों मनरेगा से संबंधित जांच के आदेश दिए थे। मामलों की सही से जांच हो, तो कई गांवों में फर्जीवाड़े का खेल सामने आ सकता है।
विज्ञापन

जोया ब्लॉक के पलौला में फर्जीवाड़े का सच सामने आने के बाद डीएम निधि गुप्ता वत्स ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया तथा जांच रिपोर्ट आने के बाद उसको अंजाम तक भी पहुंचाया। वहीं, जिले में मनरेगा में फर्जीवाड़े की यह दास्तां कोई नई नहीं है। पहले भी कई पंचायतों में मनरेगा में ग्राम प्रधानों एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा अपने परिजनों को योजना का लाभ दिलाए जाने के लिए जॉब कार्ड बनवाए जाने का मामला सामने आता रहा है। हाल में अमरोहा ब्लॉक के गांव नसीर नंगला में ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक द्वारा भी अपने-अपने परिजनों को बिना काम किए मजदूरी दिए जाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद दोनों से रिकवरी कर ली गई थी। अब मामले में डीएम ने जिले भर में मनरेगा की जांच के लिए आदेश दिए हैं। ठीक से जांच हो, तो कई गांवों में फर्जीवाड़े का खेल सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article