फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MNREGA fraud: After Palaula, now the Pradhan of Patei Khalsa is also accused

मनरेगा फर्जीवाड़ा : पलौला के बाद अब पतेई खालसा के प्रधान पर भी आरोप

Thu, 10 Apr 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 10 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
MNREGA fraud: After Palaula, now the Pradhan of Patei Khalsa is also accused
अमरोहा।
विज्ञापन

डीएम की जनसुनवाई में लगातार मनरेगा की शिकायतें पहुंच रही हैं। पलौला प्रकरण के बाद जोया ब्लॉक के पतेई खालसा के ग्रामीणों ने प्रधान पर परिजनों को मनरेगा के तहत मजदूरी का लाभ दिए जाने की शिकायत की है। डीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
पतेई खालसा के ग्रामीण छत्रपाल सिंह, रामचंद्र सैनी, मलखान सिंह आदि ने डीएम को दिए शिकायतीपत्र दिया। कहा कि गांव में माया देवी ग्राम प्रधान हैं। वह पंचायत सचिव व ब्लॉक कर्मियों की मिलीभगत से गांव में जरूरतमंद परिवारों के बजाय अपनी बेटी, पुत्रवधु समेत परिवार के अन्य लोगों को योजना का लाभ दे रही हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान से कई बार जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ देने के लिए कहा गया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके द्वारा लगातार योजना के सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को दिए शिकायतीपत्र में उन्होंने गांव के रीटू, सैनी, अशोक, महेंद्र, रिंकू सैनी, विक्की, सीमा मजूमदार और नितिन कुमार का जॉब कार्ड बना होने व गलत तरीके से इनके द्वारा मनरेगा मजदूरी लिए जाने की शिकायत की है। ग्रामीणाें की शिकायत पर डीएम ने मामले में जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed