फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MLA reached the police station after misbehavior with BJP officials

Amroha News: भाजपा पदाधिकारियों से अभद्रता पर थाने पहुंचे विधायक

Thu, 19 Jun 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 19 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
MLA reached the police station after misbehavior with BJP officials
बछरायूं (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में भूमि संबंधी विवाद में पुलिस द्वारा भाजपा पदाधिकारियों से अभद्रता करने पर विधायक थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी। सीओ के कार्रवाई का भरोसा देने पर विधायक व भाजपा पदाधिकारी शांत हुए।
गांव भगवानपुर भूड़ में गुलफाम भाजपा का बूथ अध्यक्ष है। गुलफाम का आरोप है कि उनकी भूमि पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। गुलफाम का आरोप है कि वह शिकायत करने थाने गए तो पुलिस ने उनसे अभद्रता की। एक अन्य मामला गांव ढाकोवाली का है। ढाकोवाली के भाजपा के बूथ अध्यक्ष भगवान दास का आरोप है कि उनके भाई प्रेमपाल ने अपनी भूमि एक ग्रामीण को दी थी, लेकिन गांव प्रधान व उसके समर्थक भाई पर भूमि खुद को देने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

भगवानदास का आरोप है कि वह पुलिस में शिकायत करने गया तो हलका दरोगा ने उन्हें धमकाया। जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। उन्होंने विधायक राजीव तरारा को भी बुला लिया। सीओ श्वेताभ भास्कर भी थाने आ गए। विधायक तरारा ने पुलिस को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न न करने का कहा। सीओ ने विधायक को दोनों मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रोहित आर्य, चिरागउद्दीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed