फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mitti ke dher me ghusi roadways bus

हाईवे पर मिट्टी के ढेर में घुसी रोडवेज बस

Wed, 08 Nov 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 08 Nov 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
mitti ke dher me ghusi roadways bus
धुंध की वजह से मिट्टी के ढेर में घुसी रोडवेज बस। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
 राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के बीच रोडवेज बस अनियंत्रित होकर मिट्टी के ढेर में घुस गई। इतना ही नहीं बस के पीछे चल रहे कई वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे के दौरान यात्री सहम गए। हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहनों को हटा कर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना रजबपुर के वैंक्टेश्वरा चौकी के निकट ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। वहीं सड़क किनारे मिट्टी के ढेर लगा हुआ है। मंगलवार की तड़के करीब पांच बजे घने कोहरे में दिल्ली की ओर से आ रही कौशाम्बी डिपो की बस सड़क किनारे अनियंत्रित होकर मिट्टी के ढेर में घुस गई। गनीमत रही बस पलटी नहीं। जिससे बड़ा हादसा टल गया। हल्की नींद में बस में बैठे यात्री सहम गए। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई।
विज्ञापन

वहीं बस के मिट्टी के ढेर मेें घुसने से पीछे से आ रहे कई वाहन आपस में टकरा गए। यहां भी किसी को चोट नहीं आई। बताया जाता है कि मंगलवार की तड़के पांच बजे राजमार्ग पर कोहरा घना था। जिससे अधिकतर वाहनों की रफ्तार धीमी थी। जिससे हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हालांकि वाहनों के आपस में टकराने से यातायात बाधित हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने वाहनों को रास्ते से हटवाया। यात्री अन्य वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed