फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mission Shakti: Two WhatsApp groups will be formed in every police station, women will join

मिशन शक्ति: हर थाने में बनेंगे दो-दो व्हाट्सएप ग्रुप, जुड़ेंगी महिलाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti: Two WhatsApp groups will be formed in every police station, women will join
अमरोहा। मिशन शक्ति के तहत एसपी पूनम ने नई पहल की है। सभी थानों के दो-दो व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए हैं। इन ग्रुपों में प्राइवेट और सरकारी शिक्षिकाओं व अन्य सामाजिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा। महिला पुलिसकर्मी ग्रुप की एडमिन होंगी। इस ग्रुप में शिक्षिकाएं छात्राएं या अन्य महिलाएं शिकायत दर्ज करा सकेंगी। ग्रुप की निगरानी कप्तान खुद करेंगी। शिकायत मिलने के तत्काल बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए नित नई कवायद की जा रही है। मिशन शक्ति के तीसरे अभियान की शुरूआत हो चुकी है। इसी क्रम में महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को जानने के लिए जनपद पुलिस अब विशेष व्हाट्सएप ग्रुप बनाएगी। इस ग्रुप का संचालन महिला पुलिसकर्मी या अधिकारी ही करेंगी। इसमें इलाके की ऐसी महिलाओं को जोड़ा जाएगा, जो अन्य महिलाओं की बात पुलिस तक पहुंचा सकें। इसमें सरकारी और प्राइवेट शिक्षिकाओं को जोड़ा जाएगा। पुलिस ऐसे स्वयंसेवी भी तैयारी करेगी, जो पीड़ित से बातचीत कर उन्हें पुलिस में शिकायत करने के लिए तैयार कर सके।
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों में लगेगीं शिकायत पेटिकाएं
अमरोहा। एसपी पूनम ने बताया स्कूल कॉलेजों में शिकायत पेटिका लगाईं जाएंगी। इसमें शिक्षिकाएं छात्राएं अपनी शिकायतें डाल सकेंगी। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। शिकायत पेटी का लेखाजोखा बीट पुलिस कर्मी के पास रहेगी। पेटिका के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए हम महिलाओं से जुड़ी एक-एक समस्या, शिकायतों पर गहनता से जांच कर बेहतर माहौल और सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास करेंगे। इससे इलाके में महिलाओं पर होने वाले अपराधों के बारे में पता चल पाएगा। अपराध से जुड़े पहलुओं का भी अध्ययन किया जाएगा। इससे उसे जड़ से दूर करने में मदद मिलेगी। इसके लिए महिला हेल्प डेस्क की मदद भी ली जाएगी।
- पूनम, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed