फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Missing assistant professor found safe

Amroha News: लापता सहायक प्रोफेसर सकुशल मिले

Mon, 01 Dec 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 01 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Missing assistant professor found safe
गढ़मुक्तेश्वर/ रजबपुर। जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र से लापता हुए वेंकटेश्वरा विवि के सहायक प्रोफेसर आकाश शर्मा को रजबपुर पुलिस ने रविवार को सकुशल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम उनकी बाइक गंगानगरी में घाट पर खड़ी मिली थी। तभी से अमरोहा और ब्रजघाट पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। जनपद अमरोहा के रजबपुर थानाध्यक्ष कोमल तोमर ने बताया कि मूलरूप से जनपद बुलंदशहर निवासी आकाश वेंकटेश्वरा विवि में सहायक प्रोफेसर हैं। वर्तमान में वो उनके थाना क्षेत्र में मानसरोवर कॉलोनी में रह रहे हैं। शुक्रवार शाम आकाश की पत्नी प्रिया शर्मा ने उनकी गुमशुदगी के संबंध में थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

तलाश शुरू करने पर आकाश के मोबाइल की लोकेशन ब्रजघाट में मिली। जिसके बाद ब्रजघाट चौकी पुलिस से संपर्क किया गया तो उनकी बाइक भी गंगा के घाट के पास खड़ी मिली, लेकिन सहायक प्रोफेसर का कुछ पता नहीं चल सका। ब्रजघाट पुलिस के साथ मिलकर अमरोहा पुलिस आकाश की लगातार तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि रविवार को मुरादाबाद से रजबपुर आने वाले मार्ग पर उनके घर के पास से ही उन्हें सकुशल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की परेशानी को देखते हुए वह लौट आए हैं। आकाश को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed