फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   miscreants shoots farmer after they failled in robbing in a amroha village

अमरोहा: लूट और चोरी के इरादे से गांव पहुंचे बदमाशों ने किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 08 Oct 2021 06:35 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 08 Oct 2021 06:35 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि बदमाश पिछले एक महीने से गांव में चक्कर लगा रहे थे। ग्रामीणों की सजगता से वे कोई वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पा रहे थे।

विज्ञापन
miscreants shoots farmer after they failled in robbing in a amroha village
गोली मारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गजरौला थाना क्षेत्र के खेड़की गांव में चोरी या लूट के इरादे से पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान को गोली मार दी। इसके बाद बदमाशों और ग्रामीणों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा। बदमाश की गोली से घायल किसान को सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बगल के खेत में बैठे बदमाशों ने मारी गोली
गजरौला थाना क्षेत्र के खेड़की खादर गांव में किसान किसान सुभाष का परिवार रहता है। उनका घर गांव में मुख्य मार्ग किनारे बाहरी छोर पर स्थित है। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाश पिछले एक महीने से लगातार आ रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से रोजाना की तरह गुरुवार की रात भी सुभाष छत पर सो रहे थे। आधी रात के बाद उन्हें घर में आहट सुनाई दी, जिस पर उसकी आंख खुल गईं। छत से नीचे उतरते समय ही बराबर के खेत में बैठे बदमाशों ने सुभाष को गोली मार दी, जो उनके हाथ में लगी। गोली लगने से सुभाष घायल हो गया। सुभाष के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण जाग गए और लाठी डंडे और हथियार लेकर सुभाष के घर की तरफ दौड़े।

विज्ञापन

दोनों तरफ से हुई कई राउंड फायरिंग
ग्रामीणों ने बदमाशों को ललकारा तो बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। इधर घायल सुभाष को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक बदमाशों को जंगल में तलाश किया गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। चिकित्सकों ने सुभाष की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार का कहना है कि गांव में किसान को गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की एफआईआर दर्ज कर ली है। बदमाशों की तलाश जारी है।

ग्रामीणों की सूचना को नजरअंदाज करती रही पुलिस
खेड़की खादर के ग्रामीणों ने बताया कि बदमाश पिछले एक माह से गांव में आ रहे थे। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। इस कारण ग्रामीणों खुद अपनी सतर्कता बरत रहे थे। ग्रामीणों की सतर्कता के कारण बदमाश किसी घटना को अंजाम नहीं दे सके। लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते गुरुवार की रात बदमाशों ने चोरी या लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की और जागने पर किसान सुभाष को गोली मार दी। पुलिस की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed