फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mischievous elements damaged Jaharveer's statue, tension

अमरोहा: शरारती तत्वों ने जाहरवीर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, तनाव

Sat, 11 Feb 2023 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 11 Feb 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Mischievous elements damaged Jaharveer's statue, tension
जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नन्हेड़ा राजपूत गांव में शरारती तत्वों ने जाहरवीर गोगाजी महाराज की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा के खंडित होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने जांच की। मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर दे दी गई है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि नन्हेड़ा राजपूत गांव से पतेई खालसा मार्ग पर जाहरवीर गोगाजी महाराज की प्रतिमा लगी है, जिसे बृहस्पतिवार की रात किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह लोगों को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पीके चौहान मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीणों ने मूर्ति की मरम्मत करा दी।
सीओ के मुताबिक गांव के ही रहने वाले अजय पाल सिंह की ओर से तहरीर मिली है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि पिछले तीन दिन से गांव में एक मंदबुद्धि व्यक्ति घूमते हुए देखा गया है ये भी हो सकता है कि उसी ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया हो। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। गांव में किसी तरह का तनाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed