{"_id":"611c07308ebc3e42b7617ec2","slug":"mischief-arrested-hasanpur-news-mbd3995612112","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी बदमाश व पूर्व सभासद मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी बदमाश व पूर्व सभासद मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर कोतवाली की पुलिस ने सोमवार की देर रात मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इनामी बदमाश में पूर्व में सभासद भी रह चुका है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है, जबकि छर्रे लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार इनामी बदमाश लूट-चोरी करने वाले गिरोह का सरगना है। डिडौली में पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि यह फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया कि सोमवार की देर रात को पुलिस गजरौला मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी बदमाश बाइक से आ रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस नाकाबंदी कर दी। पुलिस को देखकर बाइक सवार बदमाश भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया तो उसने तमंचे से फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान छर्रे लगने से सिपाही शाहरुख घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसको सिहाली जागीर के जंगल में घेर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई में बब्बू कुरैशी के पैर में घुटने के पास गोली लगी है। मौके से तमंचा एवं बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी के मुताबिक बब्बू कुरैशी पर दिल्ली के सीलमपुर, शाहदरा, अमरोहा के डिडोली, हसनपुर, गजरौला, संभल के गुन्नौर और मुरादाबाद के कुंदरकी समेत कई थाने में चोरी, लूट, हत्या, जानलेवा हमला, मारपीट, धोखाधड़ी समेत 45 मामले दर्ज हैं। इनमें से कई मामलों में वह फरार चल रहा था।