फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mischeaf looted car

दिल्ली से सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने गनप्वाइंट पर लूटी कार, चालक को फेंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
mischeaf looted car
अमरोहा। दिल्ली के कश्मीरी गेट से सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने तीन किलोमीटर की दूरी तय होते ही चालक को तमंचा दिखाकर कब्जे में ले लिया। शर्ट से हाथ-पैर बांधकर उसे चलती कार से फेंक कर कार लूट ली। चालक की सूचना पर मालिक ने जीपीएस से अटैच खास डिवाइस की मदद से कार का इंजन लॉक कर दिया। इंजन बंद होते ही लुटेरे कार छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

हरियाणा में सोनीपत के मुरथल थानाक्षेत्र के रेवली गांव निवासी राधेश्याम टैक्सी चालक है। राधेश्याम के मुताबिक शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह दिल्ली के कश्मीरी गेट पर मौजूद था। तभी वहां पहुंचे चार युवकों ने मुरादाबाद के लिए कार बुक की और चारों कार में सवार हो गए। चालक ने बताया कि कश्मीरी गेट से तीन किलोमीटर आगे निकलते ही एक कार सवार ने तमंचा सटाकर उसे धमकाया और कार खुद ड्राइव करनी शुरू कर दी। शोर मचाने पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। हाईवे पर गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा से निकलते उसकी शर्ट से हाथ बांधकर कार से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन

बदमाशों के फरार होने के बाद राधेश्याम ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से अपने हाथ खुलवाए और कार मालिक को फोन से वाकये की जानकारी दी। चालक के मुताबिक मालिक ने जीपीएस की मदद से कार अमरोहा की ओर ले जाने की जानकारी दी और कार में लगी जीपीएस से अटैच खास डिवाइस की मदद से कार का इंजन लॉक कर दिया। इस बीच किसी वाहन की मदद से रजबपुर पहुंचे चालक ने हाईवे पर मौजूद पुलिस की मोबाइल टीम को मामले की जानकारी दी। इसके बाद रजबपुर पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर कार की तलाश शुरू की तो कार अमरोहा नगर में वासुदेव तीर्थ मंदिर के पास खड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि बदमाशों ने कार को दिल्ली के कश्मीरी क्षेत्र से बुक करके कब्जे में लिया था। चालक को गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में फेंका गया था। घटना रजबपुर क्षेत्र की नहीं है। इसलिए शनिवार को कार उसके मालिक के सुपुर्द कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed