{"_id":"65de5f9904cd079d7d0804b4","slug":"misbehavior-with-the-councilor-who-came-to-settle-the-dispute-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-114601-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विवाद में समझौता कराने पहुंचे सभासद से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विवाद में समझौता कराने पहुंचे सभासद से अभद्रता
Wed, 28 Feb 2024 03:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। दो पक्षों में विवाद होने पर कोतवाली पहुंचे सभासद यशपाल उर्फ मुन्ना चौहान ने पहरे पर खड़े सिपाही और मुंशी ने धक्का देकर थाने से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सीओ से मामले की शिकायत की है। मामले की जानकारी होने पर पालिकाध्यक्ष और अन्य सभासदों में रोष व्याप्त है।
नगर के वार्ड 12 से सभासद यशपाल उर्फ मुन्ना चौहान ने बताया कि मोहल्ले के ही एक युवक व मोबाइल दुकानदार के बीच रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। यह मामला कोतवाली पहुंचा था तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठा लिया था। मामले की जानकारी होने पर वह कोतवाली पहुंचे और एसएसआई के कहने पर मुंशी के कमरे में दोनों पक्षों के वार्ता करने के गया था। आरोप है कि मुंशी और पहरे पर खड़े सिपाही ने धक्के देकर कोतवाली से बाहर निकाल दिया। इसकी शिकायत सीओ से की गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर नगर पालिका के चेयरमैन व साथी सभासदों में रोष व्याप्त है।
बयान:
-मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-- दीप कुमार पंत, सीओ हसनपुर।
बयान: नगर पालिका के सभासद के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार करने की बात सामने आई है। उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। -राजपाल सैनी, चेयरमैन नगर पालिका परिषद हसनपुर
विज्ञापन
-- -- --
विज्ञापन
नगर के वार्ड 12 से सभासद यशपाल उर्फ मुन्ना चौहान ने बताया कि मोहल्ले के ही एक युवक व मोबाइल दुकानदार के बीच रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। यह मामला कोतवाली पहुंचा था तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठा लिया था। मामले की जानकारी होने पर वह कोतवाली पहुंचे और एसएसआई के कहने पर मुंशी के कमरे में दोनों पक्षों के वार्ता करने के गया था। आरोप है कि मुंशी और पहरे पर खड़े सिपाही ने धक्के देकर कोतवाली से बाहर निकाल दिया। इसकी शिकायत सीओ से की गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर नगर पालिका के चेयरमैन व साथी सभासदों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
बयान:
-मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।