{"_id":"61abb6a37122ea2b793f1b3b","slug":"misbehave-with-head-moharir-jpnagar-news-mbd4115869113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को छुट्टी मिलने में देरी से खफा कांस्टेबल ने की हेड मोहर्रिर से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को छुट्टी मिलने में देरी से खफा कांस्टेबल ने की हेड मोहर्रिर से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सिपाही पत्नी को छुट्टी नहीं मिलने में देरी होने से गुस्साए कांस्टेबल ने गणना मोहर्रिर के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि सिपाही ने हेड मोहर्रिर के कई थप्पड़ जड़े और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। पीड़ित मोहर्रिर ने तहरीर देते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो हड़कंप मच गया। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
यह मामला पुलिस लाइन का है। डिडौली कोतवाली में तैनात एक सिपाही की पत्नी भी सिपाही है। वर्तमान में उसकी तैनाती पुलिस लाइन में है। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही ने कुछ दिन पहले छुट्टी के लिए आवेदन किया था। वह प्रार्थना पत्र हेड मोहर्रिर के पास था। किसी कारण महिला सिपाही को छुट्टी मिलने में देरी हो गई। जिससे बौखलाए कांस्टेबल पति शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंच गया और छुट्टी को लेकर हेड मोहर्रिर से भिड़ गया। आरोप है कि सिपाही ने हेड मोहर्रिर के साथ गाली गलौच और मारपीट की। हेड मोहर्रिर को कई थप्पड़ मारने का भी आरोप है। घटना से पुलिस लाइन में खलबली मच गई। अन्य पुलिस कर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़त हेड मोहर्रिर ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। एसपी पूनम ने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी से कराई जा रही है, रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।