फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Minor molestation, two accused arrested

खेत पर जाती नाबालिग लड़की से छेड़खानी, दो आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Minor molestation, two accused arrested
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में खेत पर जाते समय नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही दो युवकों ने छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि सोलह वर्षीय लड़की गुरुवार शाम को खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने घर जाकर मामले की शिकायत परिजनों से की। बेटी के साथ बदतमीजी की बात सुनकर परिजन आगबबूला हो गए। आरोपियों के परिजनों से शिकायत की। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत की। तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर गांव के ही विनोद व संजीव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed