फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Minor lover molested girl of his age, report filed

नाबालिग प्रेमी ने हमउम्र छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Minor lover molested girl of his age, report filed
नाबालिग प्रेमी ने हमउम्र छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। नाबालिग प्रेमी ने हमउम्र छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना के एक सप्ताह बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के पूछने पर छात्रा ने आपबीती बताई। मामला संज्ञान में आते ही छात्रा के परिजनों के होश उड़ गए। गांव में तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में छात्रा के पिता की तहरीर पर नाबालिग प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उसके नाबालिग बेटे का प्रेम प्रसंग गांव में ही रहने वाली हम उम्र छात्रा के साथ चल रहा था। दोनों के खेत आस पास में हैं। परिजनों को इस बात की भनक नहीं थी। एक सप्ताह पहले नाबालिग प्रेमी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के पूछने पर छात्रा ने आपबीती सुना दी। छात्रा की बात सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। गांव में दोनों परिवारों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed