{"_id":"682ce0124a7b418cf4057442","slug":"minister-in-charge-launched-e-class-in-ggic-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-140310-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: प्रभारी मंत्री ने जीजीआईसी में ई-कक्षा की शुरुआत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: प्रभारी मंत्री ने जीजीआईसी में ई-कक्षा की शुरुआत की
Wed, 21 May 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 21 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ई-कक्षा का शुभारंभ किया। इस नई पहल से फिलहाल पांच राजकीय कॉलेजों के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री ने राजकीय बालिका छात्रावास की भी शुरुआत की और मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने डिजिटल लर्निंग स्टूडियो में स्थापित ई-कक्षा का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस ई-कक्षा के माध्यम से विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ पढ़ाई कराएंगे, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं भी शिक्षित हो सकेंगे। शुरुआत में इस सुविधा का संचालन अमरोहा, हसनपुर, उझारी, धनौरा और बांस का कला के पांच राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में किया जाएगा।
प्रभारी मंत्री ने राजकीय बालिका छात्रावास अमरोहा और बछरायूं में भी प्रवेश लेने वाली कुल 200 छात्राओं के लिए आवासीय व्यवस्था का शुभारंभ किया। छात्राओं को निशुल्क आवास, भोजन, चिकित्सा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
मंच पर मेधावी छात्राओं का भी सम्मान किया गया, जिनमें प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की टॉप पर रहने वाली छात्राएं शामिल थीं। सम्मानित छात्राओं में श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज गजरौला की श्रेया चौहान और साक्षी चौहान, भारत माता इंटर कॉलेज की निशा, मान्या, श्रीमद् दयानंद संस्कृत महाविद्यालय की जिज्ञासा खंडेलवाल, आकांक्षी चौधरी, निहारिका कमल, प्रिया अवस्थी के साथ-साथ ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल की तनिष्का राजपूत और द आर्यंस जोया की नमिता भी थीं।
कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, डॉ. सुधीर गिरी, पालिका अध्यक्ष शशि जैन, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, डीआईओएस वीपी सिंह सहित अन्य गणमान्य अधिकारी और विद्यालय के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।