फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   minister chetan chauhan corona positive

कैबिनेट मंत्री कोरोना संक्रमित, भाजपाइयों-प्रशासनिक अधिकारियों हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
minister chetan chauhan corona positive
अमरोहा। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। छह दिन पहले वह जिले में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वह चौबीस घंटे जिले में रहे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिले। कैंप कार्यालय में लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं। कैबिनेट मंत्री के पॉजिटिव आने पर जिले के भाजपाइयों और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान चार जुलाई की शाम पांच बजे गजरौला स्थित अपने कैंप कार्यालय में पहुंचे थे। जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। इसके बाद दूसरे दिन पांच जुलाई की सुबह कैंप कार्यालय में कार्यकर्ता और समर्थकों से मिले। लोगों से समस्याएं भी सुनीं। इसके बाद वह हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव करनपुर माफी में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां तहसील के लिए चिह्नित भूमि पर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के साथ पौधरोपण किया। कार्यक्रम में करीब पचास लोग मौजूद रहे। यहां से निकलने के बाद वह जोया सीएचसी पहुंचे। जहां आयुष वार्ड का शुभारंभ किया। इसके बाद शाम पांच बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। चेतन चौहान के कोरोना पॉजिटिव होने पर पांच जुलाई को उनके कार्यक्रमों में शामिल भाजपाइयों और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर सजग रहे कैबिनेट मंत्री
अमरोहा। कैबिनेट मंत्री कोरोना को लेकर काफी सजग रहे। लॉकडाउन के दौरान वह खुद अपने हाथ से खाना बनाकर खाया। वहीं पांच जुलाई गांव करनपुर माफी में पौधरोपण कार्यक्रम में टेंट और भीड़ को देखकर काफी नाराजगी जताई थी। उन्होंने आयोजनकर्ताओं व एसडीएम को आड़े हाथों लिया। कहा कि टेंट लगाकर भीड़ जुटाना ठीक नहीं है। यह नियमों का उल्लंघन है। आयोजनकर्ताओं को ऐसी लापरवाही शोभा नहीं देती। मंत्री के तल्ख तेवर देखकर आयोजनकर्ताओं ने आनन-फानन में लाउडस्पीकर हटवाया और भीड़ को पीछे किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से पहुंचे थे अमरोहा
अमरोहा। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान चार जुलाई को मुजफ्फरनगर में थे। जहां कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। यहीं से वह अमरोहा के लिए रवाना हुए। चार जुलाई शाम वह अपने गजरौला स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे।
प्रधान के घर खाया खाना
अमरोहा। करनपुर माफी गांव में पौधरोपण के बाद वह प्रधान के घर गए। जहां उन्होंने लंच किया। उनके साथ चार-पांच लोगों ने भी खाना खाया।
- कैबिनेट मंत्री के पॉजिटिव होने के संबंध में जानकारी नहीं है। वह जोया सीएचसी आए थे। स्वास्थ्य कर्मियों का रुटीन में सैंपल कराया था। अगर कोई आदेश आता है तो सैंपलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

- डा. मेघ सिंह, सीएमओ
- कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया था। मैंने शारीरिक दूरी बनाए रखी थी। उनके क्लोज कांटेक्ट में रहे लोगों की सूची तैयार कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।
- उमेश मिश्र, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed