{"_id":"5f57e6528ebc3e37bd122eb9","slug":"mining-jpnagar-news-mbd3619745131","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन रोकने गई टीम पर हमला, 23 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन रोकने गई टीम पर हमला, 23 पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। पंजूसराय में अवैध बालू खनन को रोकने पहुंची नायब तहसीलदार की टीम पर माफिया ने हमला बोल दिया। तहसीलदार के ड्राइवर को तमंचों की बटों से पीटा। माफिया ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने तीन नामजद सहित 23 हमलावरों पर एफआईआर दर्ज की है।
नौगांवा सादात क्षेत्र में पंजूसराय बालू खनन को लेकर बदनाम है। सरकार और अफसरों की सख्ती के बाद भी यहां खनन थमता नहीं है। लोगों का आरोप है यह सब पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की साठगांठ से होता है। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर नायब तहसीलदार दीपक कुमार अपनी टीम के साथ पंजूसराय में खनन रोकने के लिए छापेमारी करने पहुंचे थे। इस दौरान यहां दो दर्जन से अधिक लोग खनन कर रहे थे। लेकिन, बेखौफ माफिया ने उनकी टीम पर हमला कर दिया। खुलेआम तमंचे लहराए। नायब तहसीलदार के ड्राइवर संजय के गाड़ी से उतरते ही माफिया और उसके गुर्गों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। तमंचों की बट से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में ड्राइवर लहूलुहान हो गया। बाद में माफिया खनन से लदे दो ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन, इससे पहले खनन माफिया मौके से भाग निकले। ड्राइवर संजय सिंह की तहरीर पर नौगांवा सादात पुलिस ने नासिर, गुलफाम, आरिफ निवासी पंजूसराय को नामजद और 20 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।