{"_id":"67febbbd128cc385c90b131b","slug":"mini-bank-operator-assaulted-and-robbed-case-registered-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-138086-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मिनी बैंक संचालक से मारपीट-लूटपाट, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मिनी बैंक संचालक से मारपीट-लूटपाट, केस
Wed, 16 Apr 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
कैलसा(अमरोहा)। रुपये देने से मना किया तो दबंगों ने मिनी बैंक संचालक के साथ मारपीट की। उनके तहेरे भाई की जेब से 15 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कैलसा बॉर्डर पर हुई। गांव चकबारसपुर में अनुज कुमार का परिवार रहता है। उनका चचेरा भाई शिवम कैलसा बॉर्डर पर कॉस्मेटिक की दुकान करता है और उसमें ही मिनी बैंक चलता है। 29 मार्च की शाम गांव का ही रोहित रुपये निकालने पहुंचा था। शिवम ने रकम निकालने से मना किया तो रोहित देख लेने की धमकी देता हुआ चला गया था। आरोप है कि उसी रात नौ बजे शिव मंदिर के पास रोहित, मोहित, अमित और तीन अज्ञात लोगों ने शिवम के साथ लाठी-डंडों से पूरी तरह मारपीट की। तभी, मेडिकल स्टोर बंद कर कर आ रहे अनुज कुमार के साथ भी मारपीट की।
अनुज कुमार की जेब में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए। किसी तरह अनुज और उनका चचेरा भाई शिवम वहां से जान बचाकर भाग निकले। अनुज के पिता चेतन सिंह के साथ भी दबंगों ने मारपीट की थी। परिजनों ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया और देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन, पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
इसके बाद अनुज कुमार ने डीआईजी मुरादाबाद को पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई। मामले में डीआईजी के निर्देश पर पुलिस ने रोहित, मोहित, अमित और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।