{"_id":"69b478b7b8a1279c520fb1b4","slug":"millennium-red-beat-millennium-blue-by-nine-wickets-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-159212-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मिलेनियम रेड ने मिलेनियम ब्लू को नौ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मिलेनियम रेड ने मिलेनियम ब्लू को नौ विकेट से हराया
Sat, 14 Mar 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मिलेनियम वर्ल्ड क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर मिलेनियम ब्लू और मिलेनियम रेड की टीमों के बीच खेले गए फ्रेंडली मुकाबले में मिलेनियम रेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिलेनियम ब्लू को नौ विकेट से हरा दिया। मैच में मिलेनियम रेड के अमन नवाब की धमाकेदार बल्लेबाजी और दाऊद की सटीक गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई। अमन नवाब को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया, जबकि दाऊद को बेस्ट गेंदबाज का खिताब मिला।
मैच में मिलेनियम ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 195 रन बनाए। ब्लू टीम की ओर से जव्वाद अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 गेंदों में 78 रन की पारी खेली। अजय कुमार ने 40 गेंदों में 48 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा वसीम अहमद ने 17 गेंदों में 18 रन और कासिम सैफी ने 12 गेंदों में 13 रन का योगदान दिया। मिलेनियम रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद दाऊद ने दो ओवर में 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए, जबकि अर्सलान रजा ने दो ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया।
195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिलेनियम रेड की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 11 ओवरों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम ने एक विकेट खोकर 196 रन बना लिए। अमन नवाब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 92 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं मुशाहिद ने 28 गेंदों में 49 रन बनाए और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नैन गुप्ता ने भी 5 गेंदों में 10 रन का योगदान दिया। मिलेनियम ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए जव्वाद अली ने दो ओवर में 29 रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन
मैच के अंत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुकाबले में जव्वाद अली, मुशाहिद और अर्सलान रजा के प्रदर्शन की भी सराहना की गई।