Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Milk langar distributed on the eve of Guru Gobind Singh's birth anniversary

Amroha News: गुरु गाेविंद सिंह के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर दूध का लंगर बांटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Milk langar distributed on the eve of Guru Gobind Singh's birth anniversary
मंडी धनौरा। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से बाईपास मार्ग पर दूध का लंगर का आयोजन किया गया। वहीं प्रभातफेरी भी निकाली गई।
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर सिख समाज की ओर से बाईपास मार्ग पर दूध का लंगर लगाया गया। राहगीरों को कड़ाके की ठंड में गर्म दूध दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने दूध का प्रसाद ग्रहण किया। लंगर की शुरुआत पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में सिख कौम अपनी सेवाभाव के लिए अलग स्थान रखती है।
विज्ञापन

सिख गुरुओं ने धर्म व मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। इस मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान मंजीत सिंह, सुरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, जितेश कुमार, गुरजीत सिंह आदि मौजूद थे। सुबह को प्रभातफेरी भी निकाली गई। गुरुद्वारे से शुरू हुई प्रभातफेरी मुख्य मार्गों से होती हुई गुरुद्वारे पर ही समाप्त हुई। महिलाएं कीर्तन करती चल रही थी। इस मौके पर रश्मीत कौर, सुरजीत कौर, रजनी आदि मौजूद थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed