फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Meters should be removed from private tube wells, government should make electricity free to farmers

Amroha News: निजी नलकूपों से उतारे जाएं मीटर, किसानों को बिजली फ्री करे सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Meters should be removed from private tube wells, government should make electricity free to farmers
हसनपुर (अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन असली की पंचायत गांव बालानागल में हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि नलकूपों पर मीटर किसी भी हालत में नहीं लगाने दिए जाएंगे। जिन नलकूपों पर मीटर लगाए जा चुके हैं। उन्हें हटवाया जाए। कुश्ती संघ के अध्यक्ष को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। ताकि देश के पहलवानों न्याय मिल सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित पंचायत में कहा कि सरकार ने जो किसानों को बिजली फ्री की घोषणा की है। उसे तत्काल अमल में लाया जाए। किसानों के साथ धोखा ना किया जाए। किसान खुद को छला महसूस कर रहे हैं। किसानों की फसल बर्बाद कर रहे छुट्टा पशुओं से निजात दिलाई जाए। छुट्टा पशुओं को लेकर अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे। सरकारी आंकड़ों में छुट्टा पशुओं की स्थिति शून्य दिखाई जा रही है। जबकि जमीनी हकीकत इससे उलट है। ये रवैया सही नहीं है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। अध्यक्षता बिजेंद्र सिंह ने की। इस मौके चेतन सिंह ओलख, परम सिंह, कौशिक कुमार, डूंगर सिंह, महावीर सिंह, राजपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, संजीव गांधी, जयवीर सिंह,महीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed