{"_id":"666648670cced08a100adb37","slug":"meritorious-students-honored-in-saidangali-festival-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-120047-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सैदनगली महोत्सव में मेधावियों का सम्माान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सैदनगली महोत्सव में मेधावियों का सम्माान
विज्ञापन
सैदनगली। नगर पंचायत के निर्वाचित बोर्ड के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर सैदनगली महोत्सव का शुभारंभ शनिवार की रात को मंडलायुक्त आंजनेय कुमार और विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने किया। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
कार्यक्रम में नगर पंचायत की अध्यक्षा डॉ. अनुकृति चौधरी ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में सैदनगली में किए गए विकास कार्यों की चर्चा की। बताया कि किस तरह से जल निकासी में पहले अवरोध था। बिजली कम आती थी, सड़कें चौड़ी नहीं थी। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार ने कहा महोत्सव के आयोजन से विकास पर चर्चा होगी और यहां के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति, परंपराओं को संजोए रखने की अपील की। कार्यक्रम में जादू शो भी हुआ।
यहां डीएम राजेश कुमार त्यागी, एएसपी राजीव कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अभिषेक कौशिक, ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर, जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, चेयरमैन हसनपुर राजपाल सैनी, डॉ. पुनीत गुप्ता, उमाशंकर गर्ग, पद्मेश गुप्ता, इफ्तार हुसैन, विजय प्रकाश गुप्ता रहे।
विज्ञापन
-- -- -