{"_id":"65e38b49f64538056a0ae917","slug":"mercury-dropped-two-degrees-due-to-wind-and-rain-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-114789-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिगड़ा मौसम का मिजाज, हवा-बारिश से गिरा दो डिग्री पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिगड़ा मौसम का मिजाज, हवा-बारिश से गिरा दो डिग्री पारा
विज्ञापन
अमरोहा। शुक्रवार की शाम के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। शनिवार की सुबह करीब पंद्रह मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद हल्की ठिठुरन बढ़ गई है। तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर तक भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। बूंदाबांदी के दौरान शहर की बिजली गुल रही।
न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। वही, 23 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। जिसने ठंड का एहसास कराया। हालांकि, दोपहर बारह बजे के बाद धूप खिले से मौसम खुशनुमा हो गया।
पिछले कुछ दिन से धूप खेलने के कारण तापमान सामान्य चल रहा था। लेकिन शनिवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए। तेज चमक के साथ बिजली कड़कड़ाई। इसके बाद रात भर हल्की-हल्की बूंदाबांदी होती रही। शनिवार की सुबह गजरौला, हसनपुर, अमरोहा, धनौरा क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। तेज हवा चली। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर सूर्यदेव बादलों के बीच अठखेलियां करते दिखाई दिए। जिला कृषि अधिकारी बब्लू सिंह ने बताया कि बारिश के असार बना हुए हैं। रविवार को भी बारिश पड़ने का अनुमान है।