फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mercury crossed 44 degrees due to hot winds

Amroha News: गर्म हवाओं से 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mercury crossed 44 degrees due to hot winds
अमरोहा। पिछले बीस दिन से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को अब नौतपा ने और तपा दिया। गर्म हवाओं के कारण रविवार को तापमान फिर से दो डिग्री बढ़कर 44 के पार पहुंच गया। साथ ही रात का तापमान भी फिर से 30 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान और मौसम में उमस बढ़ने से लोग गर्मी के कारण बेहाल हो गए। दोपहर 11 बजे के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगे। दोपहर में शहर की सड़कों पर इक्का दुक्का लोग ही नजर आते दिखे। करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के गर्म हवाएं चलीं।
विज्ञापन

मई की भीषण गर्मी में शनिवार से नौतपा शुरू हो गया है। इस दौरान नौ दिन तक गर्मी ज्यादा पड़ने की संभावना रहेगी। इसकी वजह ये बताई जाती है कि इन दिनों में सूरज और पृथ्वी के बीच दूरी कम हो जाती है, जिससे सूरज की किरणें पृथ्वी पर सीधे पड़ती है। नौतपा के पहले ही दिन जिले का तापमान 24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। दिन निकलते ही सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया। साथ ही गर्म हवा चलती रही।
विज्ञापन

उसम भरी गर्मी से लोग पसीने से तरबतर रहे। सुबह से ही लोग घर में दुबके रहे। दोपहर में तो बाजार व सड़कें सूनी हो गईं। बाजार में ग्राहक बहुत कम नजर आए और लोग छांव की तलाश करते नजर आए। जो लोग जरूरी काम से घर से बाहर निकले, वे सिर व मुंह पर कपड़ा बांधकर जाते हुए दिखाई दिए। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि इस सप्ताह गर्मी अधिक रहेगी। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
गर्मी से इस तरह करें बचाव
- तेज धूप में जाने से बचे, दोपहर 12 से 3 बजे तक घर के अंदर ही रहें।
- घर से बाहर निकलते समय सिर पर कैप या कपड़ा रखें।
- आंखों को धूप से बचाव के लिए काले रंग का चश्मा लगाएं।
- थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहे, पीने के पानी की बोतल साथ में रखे।
- ज्यादा देर धूप में न रहे, धूप से आते ही ठंडा पानी या अन्य ठंडा पेय पदार्थ न पीये, थोड़ी देर बाद पीयें।
- सूती कपड़े ज्यादा पहने और शरीर को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहने।
- तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें।
- मौसमी फल तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा आदि का सेवन ज्यादा करें।
- कोई समस्या होती है तो तुरंत चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed