{"_id":"68489b20790bd3c1ed0767aa","slug":"mercury-at-41-degrees-heat-of-the-sun-and-heatwaves-tormented-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-141589-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पारा <bha>@<\/bha> 41 डिग्री, सूरज की तपिश व लू की मार ने सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पारा <bha>@</bha> 41 डिग्री, सूरज की तपिश व लू की मार ने सताया
Wed, 11 Jun 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
नौतपा में भले ही पारा न चढ़ा हो, लेकिन फिलहाल गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल है। आग उगल रहे सूरज व लू के थपेड़ों से बदन झुलस रहा है।
मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा है। नगर के बाजारों में भी लोग सुबह और शाम को खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार दिन बेहद गर्म रहा। सुबह नौ बजे के बाद से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। लू के थपेड़ों ने लोगों को अधिक परेशान किया। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। शाम को थोड़ी चहल-पहल देखी गई।
आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। बढ़ते तापमान के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इस वजह से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। दोपहर के समय वहीं लोग घर से बाहर निकले, जिन्हें जरूरी काम थे। राहगीरों को धूप से बचने के लिए गमछे या छाते का सहारा लेना पड़ रहा है, जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। वह धूप से बचने के लिए छांव ढूंढते फिर रहे है। ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। बिना एसी दफ्तरों में भी आग बरसती रही।