फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mentally challenged youth attacked with rod, fractured

Amroha News: मानसिक रूप से कमजोर युवक पर रॉड से हमला, फ्रैक्चर

Mon, 17 Nov 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 17 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Mentally challenged youth attacked with rod, fractured
मंडी धनौरा। मोहल्ला गांधीनगर में मानसिक रूप से कमजोर एक युवक पर मोहल्ले के ही एक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। हमले में उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद आरोपी घर से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला गांधीनगर निवासी नरेश कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसका बेटा मानसिक बीमारी से पीड़ित है। शनिवार शाम उनका बेटा घर के पास खड़ा था। अचानक से मोहल्ले में ही रहने वाले गोलू नामक युवक ने उसके बेटे के पैर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर की आवाज सुनकर मौके की और दौड़े लोगों को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। परिजन उसे लेकर चिकित्सक के पास गए। पिता का कहना है कि लोहे की रॉड से उसके बेटे के पांव की हड्डी टूट गई है। पिता का आरोप है कि आरोपी अभी भी परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिता की तहरीर पर गोलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed