{"_id":"6a9739f8229d265f0a0b7173","slug":"menace-of-dogs-and-monkeys-persists-15-people-attacked-in-a-single-day-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-171995-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कुत्तों-बंदरों का आतंक बरकरार, एक दिन में 15 लोगों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कुत्तों-बंदरों का आतंक बरकरार, एक दिन में 15 लोगों पर हमला
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को ही कुत्तों और बंदरों ने 15 लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
डिडौली क्षेत्र के पतेई खालसा गांव में सोमवार शाम आवारा कुत्ते नूरी मार्ग स्थित लक्ष्मण सिंह के घर में घुस गए। उनकी पत्नी शीला देवी ने शोर मचाया तो परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और कुत्तों को दौड़ा दिया। कुत्तों ने घर में बंधी बकरी को घायल कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार करीब 15 दिन पहले भी कुत्ते घर में सो रहे डेढ़ वर्षीय गवनीश को उठाकर ले गए थे और घायल कर दिया था।
मंगलवार को शाहबाजपुर डोर में जयसिंह, तिगरी में अरुण कुमार, मायापुरी में नवीन कुमार, सुल्ताननगर में अंकित कुमार, आजाद नगर में सतपाल सिंह और भीकनपुर शुमाली में रिया पर कुत्तों ने हमला कर दिया। सभी का अस्पताल में उपचार कराया गया और एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए।
विज्ञापन
नौगावां सादात के मोहनपुर शुमाली में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक तीन दिन में यशपाल सैनी, विपिन सैनी, अरुण, लोकेंद्र दिवाकर, सतेंद्र और माया देवी समेत कई लोगों पर बंदर हमला कर चुके हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से कई बार शिकायत कर बंदरों को पकड़वाने की मांग की, लेकिन टीम नहीं पहुंची। इससे रोष है।
सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि जिला अस्पताल में एंटी रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध हैं।