फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Memorandum submitted seeking a high-level inquiry into the sugar mill scam.

Amroha News: चीनी मिल घोटाले की उच्चस्तरीय जांच को लेकर सौंपा ज्ञापन

Thu, 06 Aug 2026 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 06 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted seeking a high-level inquiry into the sugar mill scam.
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विभिन्न किसान समस्याओं और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष हाजी हसीन अहमद गफ्फारी ने चीनी मिल कालाखेड़ा में हुए घोटाले पर गहरा रोष जताया और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले में आवारा पशुओं की समस्या से किसान बेहाल हैं, जिसका स्थायी समाधान तुरंत होना चाहिए। इसके साथ ही यूरिया खाद का बिना किसी शर्त के किसानों को समान रूप से वितरण सुनिश्चित किया जाए। संगठन ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए नलकूपों के फूंके हुए ट्रांसफार्मरों को जल्द से जल्द बदलने की मांग की। पंचायत चुनावों में हो रही देरी पर तंज कसते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव अपने तय समय पर हो सकते हैं, तो पंचायत चुनाव कराने में देरी क्यों की जा रही है। इस अवसर पर राजपाल सिंह, ब्रहमपाल सिंह, मुनेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, जहीर, जसवंत सिंह, प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह, अरविंद्र राणा और महेंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed