फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mehboob could not win the SP candidate at his booth, got less votes than BJP-BSP

Amroha News: अपने बूथ पर सपा प्रत्याशी को जिता नहीं पाए महबूब, भाजपा-बसपा से कम मिले वोट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mehboob could not win the SP candidate at his booth, got less votes than BJP-BSP
अमरोहा। नगर पालिका अमरोहा सीट पर भाजपा की शशि जैन ने अपने प्रतिद्वंदी बसपा की फराह खान को हराकर दूसरी बार कुर्सी पर कब्जा किया है। लेकिन मतगणना के दौरान बूथों पर कई बार उठक पटक की स्थिति बनी। किसी बूथ पर हाथी तेज दौड़ा तो किसी बूथ पर साइकिल ने रफ्तार भरी। कमल के फूल ने भी अधिकांश बूथों पर अपनी खुशबू बिखेरी।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय से मिले आंकड़ों की बात करें तो नगर पालिका परिषद में 200 बूथे हैं। नगर पालिका परिषद में बने 47 नंबर बूथ सपा के सदर विधायक महबूब अली का है। इस बूथ पर भी महबूब अली अपनी पार्टी के प्रत्याशी रेहाना को जीता नहीं सके। बड़ी बात ये है कि उनके बूथ पर सपा की प्रत्याशी को 131 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा की शशि जैन को 171 और बसपा प्रत्याशी फराह खान को रिकॉर्ड तोड़ 263 वोट मिले हैं। स्थिति ये है कि सपा प्रत्याशी भाजपा और बसपा से महबूब अली के बूथ पर हार गई हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी शशि जैन का 120 नंबर बहुत है। अपने बूथ पर शशि जैन ने बसपा की फराह खान और सपा की रेहाना को हराया। जहां फराह खान को केवल 38 वोट मिले वहीं रेहाना को 56 मतों पर संतोष करना पड़ा। इतना ही नहीं कांग्रेस की नसरीन जफर को एक भी वोट नहीं मिला। वहीं आम आदमी पार्टी की नाजमीन परवीन को केवल 3 वोट मिले। जबकि रालोद प्रत्याशी को भी एक वोट भी नहीं मिला है। बसपा प्रत्याशी फरहा खान का अपना बूथ 173 है। यहां उन्होंने सपा रेहाना और भाजपा की शशि जैन को हरा दिया। फराह खान को अपने बूथ पर 273 वोट मिले। वहीं सपा की रेहाना को 217 और शशि जैन को 108 मतों पर संतोष करना पड़ा। बसपा प्रत्याशी के बूथ पर कांग्रेसी नसरीन जफर को 15 वोट मिले जबकि आम आदमी पार्टी नाजमीन परवीन 20 मत मिले। रालोद प्रत्याशी रूमाना अफसर को केवल तीन वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी रेहाना भले ही चुनाव हार गई। वह निकाय चुनाव में तीसरे नंबर पर रहीं। लेकिन उन्होंने अपने बूथ संख्या 156 पर प्रतिद्वंद्वी सभी प्रत्याशियों से अधिक वोट लिए। रेहाना को यहां 180 वोट मिले। जबकि भाजपा की शशि जैन को 158 और बसपा की फराह खान को 95 वोट पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी को एक वोट भी नहीं मिल सका। वहीं आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नाजमीन परवीन 5 और रालोद प्रत्याशी रुमाना अफसर को केवल दो मत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed