{"_id":"66245031bf6ac216cb0fb414","slug":"mayawatis-public-meeting-today-zoya-road-will-remain-closed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-117414-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मायावती की जनसभा आज, जोया रोड रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मायावती की जनसभा आज, जोया रोड रहेगा बंद
विज्ञापन
अमरोहा। बसपा प्रत्याशी के समर्थन में रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती जनसभा को संबोधित करेंगी। यह जनसभा जोया रोड स्थित जोई के मैदान में होगी। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन में पुख्ता इंतजाम किए हैं। एएसपी समेत आला अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनसभा को लेकर रोड प्लान लागू किया गया है। सुबह 10 बजे से जनसभा समाप्त होने तक जोया रोड पूरी तरह बंद रहेगा।
टीएसआई धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। जनसभा के चलते लोगों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा। किसी भी तरह की मनमानी करने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह ने बताया कि जोई के मैदान में 11 बजे उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। यहां करीब एक घंटा वह यहां रहेंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ये रहेगा रूट प्लान
- जोया से अमरोहा के लिए प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- सभी वाहन संभाल चौराहा से बंबूगढ़ होकर अमरोहा जाएंगे
- मुरादाबाद की तरफ से आने वाले वाहन भी संभल चौराहा से बंबूगढ़ होकर अमरोहा जाएंगे
- वाहन संभल चौराहे से आगे निकलने वाले सभी वाहन अतरासी चौकी होकर अमरोहा आएंगे। - अमरोहा से जोया हाईवे की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को बंबूगढ़ चौराहे से संभल चौराहा होकर भेज जाएगा।
विज्ञापन
- जनसभा के चलते बंबूगढ़ से जोया तक पूरा रोड बंद रहेगा।
-- --