{"_id":"67c4aea6805e8cc1bb015d3a","slug":"mass-marriage-of-179-couples-will-take-place-on-march-7-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-135360-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 179 जोड़ों का सात मार्च को सामूहिक विवाह होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 179 जोड़ों का सात मार्च को सामूहिक विवाह होगा
Mon, 03 Mar 2025 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शासन के आदेश पर सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1662 जोड़ों की शादी होनी थी, लेकिन लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया था। जिसमें 179 जोड़ों की शादी सात मार्च को गजरौला में कराई जाएगी।
सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार ने जनपद को 1662 जोड़ों की शादियां कराने का लक्ष्य आवंटित किया था। इसमें से दो चरणों में प्रशासन सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर 1453 जोड़ों की शादियां करा चुका है। शेष 179 जोड़ों की शादियां कराने के लिए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने सात मार्च की तारीख निर्धारित की है। सामूहिक विवाह गजरौला के शिव इंटर कालेज परिसर में संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि अभी तक छह ब्लाक से 273 व नौ निकायों से 409 आनलाइन आवेदन समाज कल्याण विभाग को प्राप्त हुए हैं। इस कार्यक्रम में तीन मार्च तक के आनलाइन आवेदन पत्र सम्मिलित किए जाएंगे और चार मार्च तक उनकी जांच प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
-- --