{"_id":"65ff4c4f0e28ebab8008d644","slug":"mason-dies-due-to-electric-shock-hasanpur-news-c-284-1-jpn1003-116068-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मकान में सरिया काटते समय करंट से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मकान में सरिया काटते समय करंट से राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
आदमपुर। निर्माणाधीन मकान में सरिया काटते समय करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का निवासी मुन्ने (55) राजमिस्त्री का काम करते थे। वह आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर मुजप्ता में संजय सिंह का मकान बना रहे थे। बताते हैं कि शनिवार शाम को निर्माणाधीन मकान में सरिया काटा जा रहा था। इस दौरान मकान के नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से सरिया छू गया। जिसकी चपेट में आकर राजमिस्त्री पूरी तरह से झुलस गए। उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी।
करंट लगने से युवती झुलसी, भैंस की मौत
हसनपुर। करंट लगने से भैंस की मौत हो गई जबकि चपेट में आकर युवती झुलस गई। झुलसी युवती का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
बताते हैं कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव चकफेरी निवासी किसान लक्ष्मी सिंह की 20 वर्षीय बेटी नमिता शनिवार सुबह को अपनी पशुशाला के नजदीक नल पर भैंस को नहला रही थी। इसी दौरान भैंस का रास्सा हाथ से छूट गया और वह खेतों की तरफ दौड़ने लगी। एक किसान के खेत के बाहर लगी बिजली के तारों की बाढ़ की चपेट में आकर भैंस करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। भैंस को बचाने के लिए दौड़ी नमिता भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। झुलसी युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -