फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mason attacked with knife for demanding wages, serious

Amroha News: मजदूरी के रुपये मांगने पर राजमिस्त्री पर चाकू से हमला, गंभीर

Wed, 08 Jan 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 08 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mason attacked with knife for demanding wages, serious
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

मजदूरी के रुपये मांगने पर राजमिस्त्री की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। पहले आरोपियों ने राजमिस्त्री को शराब भी पिलाई थी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश करने में रिपोर्ट दर्ज की है।
यह घटना डिडौली क्षेत्र के सिरसा मनिहार गांव में हुई। मुरादाबाद जिले के मझोला क्षेत्र के उत्तमपुर बहलोलपुर में मदन सिंह का परिवार रहता है। उनका छोटा बेटा राहुल राजमिस्त्री है। सिरसा मनिहार गांव निवासी संजय कुमार ने राहुल से मकान का निर्माण कराया था। राहुल ने करीब 25 दिन काम किया, लेकिन संजय ने उसकी मजदूरी नहीं दी थी। सोमवार दोपहर तीन बजे राहुल मजदूरी के रुपये मांगने संजय के घर पहुंचा, तो उसने कुछ देर में रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन

इस बीच संजय ने गांव के ही चंदन को फोन कर बुला लिया। आरोप है कि संजय व चंदन ने पहले राहुल को शराब पिलाई और फिर उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। संजय ने राहुल के हाथ पकड़े और चंदन ने जान से मारने की नीयत से चाकू से वार किए थे। किसी तरह गेट खोलकर राहुल घर से भाग निकला और कुछ दूर जाकर गिर पड़ा। दोनों आरोपियों ने बाहर आकर भी राहुल पर हमला किया। वहीं, ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर आरोपी भाग गए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि घायल राहुल के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर आरोपी संजय और चंदन के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed