फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Masked miscreants entered the house and ran away when people made noise

Amroha News: घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, शोर मचाने पर भागे

Wed, 30 Jul 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 30 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants entered the house and ran away when people made noise
बुरावली। रहरा थानाक्षेत्र के जल्लोपुर चौकी क्षेत्र के गांव खरखौदा में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे किसान जितेंद्र सिंह के घर में दो नकाबपोश बदमाश घुस गए। घर में मौजूद महिला के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल की।
विज्ञापन

खरखौदा निवासी किसान जितेंद्र सिंह का घर गांव के बाहरी छोर पर उनके खेत में ही बना है। सुबह जितेंद्र सिंह व परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे और उनकी बहू घर पर अकेली थी। सुबह करीब 11 बजे दो नकाबपोश बदमाश घर के अंदर घुस आए। इस पर उनकी बहू शोर मचाने लगी। महिला के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article