{"_id":"673e4d31acbb02592700f2d4","slug":"married-womans-body-found-hanging-her-parents-accuse-her-of-murder-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-129535-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 21 Nov 2024 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
क्षेत्र के गांव लुहारी खादर में घर के पास बनी पशुशाला में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। छह माह पहले ही महिला की शादी हुई थी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
गजरौला क्षेत्र के गांव ख्यालीपुर निवासी किसान अमर सिंह ने बेटी जोगेंद्री (22) की शादी छह माह पहले हसनपुर क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी पुष्पेंद्र से की थी। बुधवार दोपहर घर पर कोई नहीं था। परिजनों के मुताबिक, जोगेंद्री घर के पास स्थित पशुशाला में गई थी। कुछ समय बाद उसका शव फंदे से लटका मिला। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुटी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। मायके वालों ने बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण भी स्पष्ट हो सकेगा।