{"_id":"6893bebc4429174cf7021036","slug":"married-womans-body-found-hanging-from-a-tree-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-145247-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव
Thu, 07 Aug 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। गांव रुद्रपुर निवासी पिंकी (23) का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों समझाकर शांत किया। साथ ही जांच कर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हसनपुर क्षेत्र के गांव रखेड़ा निवासी किसान डोरी सिंह ने बेटी पिंकी की शादी करीब चार साल पहले क्षेत्र के ही गांव रुद्रपुर निवासी सोनू से की थी। सोनू गांव में आटा चक्की चलाता है। डोरी सिंह का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले पिंकी से दहेज की मांग करने लगे थे। वह एक भैंस और दो लाख की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पिंकी के साथ मारपीट की जाती थी और उसे घर से निकाल दिया था। कई बार पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन विवाहिता का उत्पीड़न जारी रहा।
आरोप है कि मंगलवार को भी पिंकी के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद देर रात उसकी हत्या कर दी गई और शव को एक पेड़ से फंदे के सहारे लटका दिया गया। बुधवार सुबह पड़ोसियों से पिंकी के लापता होने की सूचना मिलने पर मायके वाले उसकी तलाश में जुटे। दोपहर में उसका शव गांव के पास एक खेत में पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन
शव देखकर मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। मृतका की एक छोटी बेटी भी है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि शव को फंदे से लटका पाया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने जल्द ही कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।