फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman's body found hanging, accused of murder

Amroha News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, accused of murder
अमरोहा। शादी के एक साल बाद विवाहिता का शव ससुराल में ही फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने पति समय चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

संभल जिले के असमोली थानाक्षेत्र के गांव ओबरी निवासी बब्बर अली ने एक साल पहले अपनी 25 वर्षीय बेटी नाजरा उर्फ भूरी की शादी नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी आजम के साथ की थी। आजम बंगलुरु में इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले नाजरा उर्फ भूरी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में चार पहिया वाहन की मांग करते थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। इसलिए नाजरा उर्फ भूरी अपने मायके में थी।
विज्ञापन

पांच दिन पहले ही नाजरा ससुराल आई थी। रविवार को उसका शव अपने ही घर के कमरे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में मृतका के पिता बब्बर अली की शिकायत पर पति आजम, देवर आलम, सास भूरी और ससुर महबूब अंसारी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed