फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman was beaten up and thrown out of the house, case on four

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, चार पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Married woman was beaten up and thrown out of the house, case on four
दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। डेढ़ वर्ष से विवाहिता मायके में रह रही है। एसपी से शिकायत के बाद मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव बरतौरा निवासी नीलम ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि तीन वर्ष पहले डिडौली थाना क्षेत्र के गांव खईया पतेई निवासी विपिन के साथ शादी हुई थी। घरवालों ने अपनी हैसियत से उपहार स्वरूप सामान दिया था। लेकिन शादी के दस दिन बाद से ही पति व ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। आए दिन मारपीट की जाने लगी। रोटी व कपड़ों के लिए भी तंग करने लगे। दो लाख नगद व अन्य सामान दहेज में लाने की बात कहते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। करीब डेढ़ वर्ष से नीलम अपने मायके में रह रही है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर तहरीर के आधार पर पति विपिन, सास मिथलेश, नवीन कुमार, व कमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed