{"_id":"69d2bb09a336eeaf0301ca17","slug":"married-woman-thrown-out-of-the-house-for-not-fulfilling-dowry-demands-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-160927-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
Mon, 06 Apr 2026 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। दहेज में दो लाख रुपये व कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता का उत्पीड़न किया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरोहा के हुसैनपुरा मोहल्ला निवासी रीनू का कहना है कि उनकी शादी नवंबर-22 में सुल्तान नगर मोहल्ले के दीपेंद्र के साथ की गई। शादी में परिजनों ने हैसियत से भी अधिक दान दहेज दिया। मगर इस पर भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह दो लाख रुपये व कार की मांग करते थे। पिछले साल आठ नवंबर को पति व ससुर ने उससे दहेज की मांग दोहराई। जिसे पूरा करने में असमर्थता जताने पर पति दीपेंद्र, ससुर गुलाब सिंह, सास सुदेश कुमारी व ननद अनामिका ने मारपीट और गाली गलौज कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद