फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman thrown out of the house along with children

Amroha News: विवाहिता को बच्चों के साथ घर से निकाला

Tue, 08 Apr 2025 12:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 08 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of the house along with children
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को दो छोटे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। आरोप है कि विवाहिता के घर आकर उसके और उसकी मां के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सुरभि ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले थाना चांदपुर के गांव भमरौला निवासी नीटू से हुई थी। शादी में उसके पिता ने करीब चार लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। उसके दो बच्चे भी पैदा हुए, लेकिन ससुराल वाले दहेज की मांग पूरा करने के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

फरवरी 2025 में उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। बीती 27 मार्च को ससुरालियों ने उसके घर आकर मारपीट की। उसे बचाने आई माता का गला दबाने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सुरभि की शिकायत पर पति नीटू, जेठ गिरीश व सतवीर व जेठानी रूबी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed