फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman found unconscious in the field in Amroha

यूपी: अमरोहा में बाजरे के खेत में बेहोश मिली विवाहिता, दुष्कर्म का आरोप

Wed, 04 Aug 2021 09:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Aug 2021 09:51 PM IST
सार

विवाहिता का पिछले एक साल से पति और ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। फिलहाल विवाहिता अपने मायके में पिता के घर थी। आरोप है कि बुधवार को विवाहिता का नंदोई, जेट और ननंद घर आए थे। यहां विवाहिता को समझा कर बिजनौर लेकर जाने के लिए निकले थे। इसके बाद विवाहिता एवजाबाद गांव के जंगल में बाजरे के खेत में बेहोश हालत में पड़ी मिली।
 

विज्ञापन
Married woman found unconscious in the field in Amroha
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा जिले में बाजरे के खेत में विवाहिता के बेहोश पड़े मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने नंदोई, जेट और ननद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की तो घटना संदिग्ध मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी तीन साल पहले बिजनौर जनपद एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का पिछले एक साल से पति और ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन


फिलहाल विवाहिता अपने मायके में पिता के घर थी। आरोप है कि बुधवार को विवाहिता का नंदोई, जेट और ननंद घर आए थे। यहां विवाहिता को समझा कर बिजनौर लेकर जाने के लिए निकले थे। इसके बाद विवाहिता एवजाबाद गांव के जंगल में बाजरे के खेत में बेहोश हालत में पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसओ सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विवाहिता को बेहोश हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर विवाहिता ने अपने नंदोई, जेट और ननद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। दुष्कर्म का मामला सामने आते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। 

मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की, लेकिन ऐसा कोई क्लू नहीं मिला, जिससे दुष्कर्म की घटना घटित होना साबित हो सके। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस घटना पूरी तरह संदिग्ध मान रही है। सीओ सिटी सतीश पांडेय ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है, जो भी जांच में सही पाया जाएगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed