{"_id":"670717f4326811f9320e6119","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-her-parents-accuse-brother-in-law-of-murder-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-127284-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने देवर पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने देवर पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
नगर के एक मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय विवाहिता की घर पर ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने जमीन के विवाद में देवर पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
नौगांवा सादात के एक मोहल्ले निवासी मजदूर की बेटी की शादी छह साल पहले नगर के ही रहने वाले युवक से हुई थी। विवाहिता के दो बेटी हैं। उसका पति ओमान में नौकरी करता है। मंगलवार शाम विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई।
जानकारी मिलने पर मायके वाले पहुंच गए और उन्होंने देवर पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन, दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के इन्कार कर दिया। देर शाम तक शव पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखा हुआ था। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।