फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman dies under suspicious circumstances after two years of marriage, accused of murder

Amroha News: शादी के दो साल बाद विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप

Mon, 25 Sep 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 25 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances after two years of marriage, accused of murder
नौगांवा सादात (अमरोहा)। शादी के दो साल बाद विवाहिता काजल (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में ही फंदे पर लटकता मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया हंगामा किया।
विज्ञापन

संभल जनपद में एचोड़ा कंबोह थानाक्षेत्र के गांव दरियापुर बंद में किसान रामदास का परिवार रहता है। उनकी बेटी काजल की शादी एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति की मौत हो गई। लिहाजा परिजनों ने काजल की दूसरी शादी दो साल पहले नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के हादीपुर कलां गांव निवासी अमित के साथ की थी। मायके वालों के मुताबिक ससुराल वाले काजल को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। दहेज में मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये की मांग करते थे।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर मायके वालों को सूचना मिली कि काजल की मौत हो गई है। जिसके बाद मायके वाले हादीपुर पहुंचे तो यहां विवाहिता का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। जबकि उसके गले पर रस्सी का निशान बना हुआ था। ये देखकर मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके वालों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed